फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   evm deposited

नवीन मंडी में देर रात तक जमा होती रहीं सील्ड ईवीएम

Mon, 28 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
evm deposited
बाराबंकी। मतदान के बाद शहर के नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा करने का दौर देर रात तक चलता रहा। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टीवार जरूरी प्रपत्र जमा किए वहीं ईवीएम को जमा किया। इसे लेकर देर रात तक मेले जैैसा नजारा दिखा। प्रेक्षकों ने अपनी मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कराया। मतदान कराने के बाद चुनावी ड्यूटी से मुक्त हुुए कर्मचारियों के चेहरों पर थकावट साफ झलकती नजर आई। और अपने संसाधनों से घर को रवाना हुए।
विज्ञापन

रविवार को छह विधानसभा सीटों के लिए 2830 बूथों पर मतदान कराया गया। मतदान होने के बाद अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की सुरक्षा में शील्ड ईवीएम व पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल पहुंची। जहां पर विधानसभावार लगाए गए काउंटरों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टियों के ईवीएम और दस्तावेेज जमा किए। इस दौरान ईवीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रुम में रखवाया गया। ईवीएम जमा करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

ऐसे में छह विधानसभा सीटों की कुल 2830 बूथों की शील्ड ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रुम में जमा हुईं। आधी रात के बाद प्रेक्षकों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की निगरानी में स्ट्रांग रुम को सील किया गया। इसके साथ ही ईवीएम में कैद 51 प्रत्याशियों की किस्मत अब 10 मार्च को स्ट्रांग रुम की सील तोड़ने के साथ खुलेगी। ईवीएम जमा कराने के बाद चुनावी ड्यूटी से मुक्त हुए मतदान कर्मियों के चेहरों पर थकावट साफ झलकती हुई दिखी और पहले से वहां मौजूद अपने परिजनों तथा संसाधनों के साथ घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed