फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Every nook and corner of Ayodhya-Lucknow highway will be monitored.

Barabanki News: अयोध्या-लखनऊ हाईवे के चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी

Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Every nook and corner of Ayodhya-Lucknow highway will be monitored.
बाराबंकी। रामभक्ताें के स्वागत में राममय होने जा रहे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होंगे। किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना रोकने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस महकमे ने जिले से गुजरे 51 किमी लंबे नेशनल हाईवे का गहन निरीक्षण किया और तमाम लिंक मार्ग व हाईवे पर दिए गए कट चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर पल-पल की निगरानी के लिए 46 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही हादसे रोकने के लिए संकेतक, कैट आई और रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन



लखनऊ से अयोध्या के मध्य हाईवे का 51 किमी हिस्सा बाराबंकी जिले की सीमा में आता है। एसपी के निर्देश पर यातायात उपनिरीक्षक रामयतन यादव ने सफेदाबाद से रामसनेहीघाट तक पूरे हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हर संपर्क मार्ग, कट की सूची तैयार की है। इसके आधार पर हाईवे का नक्शा तैयार किया गया है, जिसमें डिवाइडर में दिए गए कट, संपर्क मार्गों का पूरा ब्योरा एकत्रित किया गया है। 46 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पर सौर ऊर्जा चालित मूविंग सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मोड़ व कट की जानकारी रामभक्तों को हो सके, इसके लिए 22 स्थानों पर सड़क पर कैट आई लगाए जाएंगे, जो रात में चमकेंगे। डिवाइडर पर कट के पहले डेलिनेटर खंभे लगाए जाएंगे। साथ ही पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टर, संकेतक भी लगाए जाएंगे। इसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर सौंप दिया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी से पहले हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजामों को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। एनएचएआई को कैमरे व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed