{"_id":"680693ef3087369c350e2104","slug":"even-after-occupying-the-barn-no-action-was-taken-barabanki-news-c-315-slko1012-137645-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खलिहान पर कब्जे के बाद भी कार्रवाई सिफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खलिहान पर कब्जे के बाद भी कार्रवाई सिफर
Tue, 22 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका क्षेत्र के फतहाबाद बड़ेल में हैदरगढ़ मार्ग किनारे स्थित खलिहान की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। इसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई को लेकर नगर पालिका के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
सड़क के दोनों ओर खलिहान में दर्ज जमीन है। दक्षिण की ओर से खलिहान में एक पाकड़ का पेड़ लगा है। सड़क के किनारे चाय का होटल संचालित किया जा रहा है। चाय पीने के लिए पाकड़ के पेड़ के नीचे कुर्सिंया बिछी रहती हैं। इस तरह आधे खलिहान में चाय वाले ने अवैध कब्जा कर रखा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी अवैध कब्जा हटवाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि अतिक्रमण हटवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था। काबिज लोगों द्वारा कार्रवाई का विरोध करने के बाद अब एसडीएम को पत्र लिखा गया है ताकि पुलिस राजस्व व नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर खलिहान की जमीन को कब्जामुक्त कराया जा सके। (संवाद)