फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Even after knocking on the doors of houses, recovery of dues remains a challenge

Barabanki News: घरों में दस्तक के बाद भी बकाया वसूली बनी चुनौती

Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even after knocking on the doors of houses, recovery of dues remains a challenge
बाराबंकी। परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों पर बकाया रोड टैक्स की वसूली तेज कर दी है। इसके लिए बकायेदारों के घरों में दस्तक देने के बाद भी बकाया टैक्स राशि की वसूली चुनौती बनी है। विभागीय स्तर पर बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद 1634 वाहन स्वामियों पर टैक्स राशि का 13.60 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों को बकाया जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। बकाया वसूलने के लिए टीम घर-घर जा रही है और फोन से भी मैसेज दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामी बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। बकाया वसूलना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों के नाम सोशल मीडिया पर जारी
बकाया वसूली के लिए परिवहन विभाग ने पहले ओटीएस योजना चलाई थी, लेकिन बड़े बकायेदारों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद 20 बड़े बकायेदारों ने भुगतान नहीं किया, जिसके बाद उनके नाम, पते और फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इसके बावजूद वाहन स्वामी टैक्स जमा करने से बच रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी बकायेदारों को आरसी जारी की जा चुकी है। वाहन स्वामियों को 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद भी भुगतान न करने वालों के वाहन जब्त कर नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed