Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Entry was granted after a search at the gate for the semester exam

Barabanki News: सेमेस्टर परीक्षा में गेट पर तलाशी के बाद मिला प्रवेश

Tue, 20 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 20 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Entry was granted after a search at the gate for the semester exam
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा के बीच डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर संचालित हो रही है। इस दौरान मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज मेें 349 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं फतेहपुर क्षेत्र के साई पीजी कॉलेज में 122 ,हाजी वारिस अली मेमोरियल डिग्री कॉलेज पारिजात धाम बरोलिया में 56 तथा वीणा सुधाकर महाविद्यालय ज्योरी में 293 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जबकि अनुपस्थित रहे 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज मेें पहली पाली में बीएससी षष्ठम सेमेस्टर की मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा हुई जिसमें 73 में से 70, दूसरी पाली में हुई बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं व तृतीय पाली में बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए की अनिवार्य विषय को-कर्रिकुलर की परीक्षा में 278 में से 271 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सेदारी की। प्राचार्य प्रो.सीताराम सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान दस छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मसौली स्थित वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय ज्योरी में प्रथम पाली में 35 छात्र-छात्राओ ने इतिहास की व तृतीय पाली में 275 में 258 ने प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की परीक्षा दी। महाविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक दिनेश सिंह ने बताया कि परीक्षा में 17 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं सिरौली गौसपुर क्षेत्र के हाजी वारिस अली मेमोरियल डिग्री कॉलेज पारिजात धाम बरोलिया में बीए षष्ठम सेमेस्टर की प्रथम पाली में मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा में 16 व द्वितीय सेमेस्टर में प्राथमिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा में 40 छात्राओं ने परीक्षा दी। उधर फतेहपुर स्थित साई पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में बीए षष्ठम सेमेस्टर में 70 व तृतीय पाली में बीए व बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की बालक वर्ग की सहगामी शिक्षा की परीक्षा में 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सोमवार कोे हुई परीक्षा में तीन छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed