{"_id":"69bb0d5ecfcdffeae40d7f32","slug":"entry-of-heavy-vehicles-stopped-on-ayodhya-route-blockade-on-highway-barabanki-news-c-315-1-slko1012-161837-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अयोध्या रूट पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, हाईवे पर नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अयोध्या रूट पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, हाईवे पर नाकेबंदी
Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अयोध्या की ओर यातायात दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। बुधवार रात आठ बजे से ही प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
19 मार्च की शाम तक किसी भी बड़े या भारी वाहन को अयोध्या जाने की अनुमति नहीं होगी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर चौपुला तिराहा और भिटरिया में नाकेबंदी की गई है। सफदरगंज, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर और फतेहपुर सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है।
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ की ओर मोड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, हैदरगढ़ से अयोध्या की तरफ किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुए सिधौली-सीतापुर मार्ग पर भेजा जा रहा है। यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि अयोध्या जाने वाले वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर सख्ती बरती जा रही है।