{"_id":"62a23ba989a4de54e47ec2f2","slug":"encrochment-drive-barabanki-news-lko6344849135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर चला हाईवे किनारे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर चला हाईवे किनारे से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गनेशपुर/रामनगर/मसौली (बाराबंकी)। हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया गया। एनएचएआई की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में जहां हड़कंप मच गया वहीं एनएचएआई की टीम और भारी पुलिस बल देख लोगों ने किया गया अवैध कब्जा स्वयं हटाना शुरू कर दिया। एनएचएआई की अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अवैध कब्जा किया गया तो ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनएचएआई रेजीडेंट इंजीनियर प्रमोद यादव की देखरेख में सबसे पहले रामनगर-बहराइच मार्ग पर महादेवा मोड़ से लेकर गनेशपुर मोड़ तक लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण बुलडोजर चलाकर हटाया गया। वहीं बहराइच राजमार्ग पर एनएचएआई की जमीन पर दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। इससे अक्सर हादसे होते रहते थे। अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा हाईवे की जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा केसरीपुर क्रॉसिंग से लेकर चौकाघाट क्रॉसिंग तक हाईवे पर अतिक्रमण हटाया गया। इसी प्रकार रामनगर कस्बे के अंदर कई लोगों ने हाईवे किनारे अवैध कब्जा कर रखा था जिसे हटाया गया। इसके बाद टीम मसौली पहुंची और यहां पर भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए अवैध कब्जे हटाने का कार्य शुरू किया गया। टीम की कार्रवाई और भारी पुलिस बल देख अवैध कब्जा करने वाले लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे। रेजीडेंट इंजीनियर ने बताया कि रामनगर मसौली आदि में हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।