फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encrochment

शहर में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
encrochment
बाराबंकी। शहर में व्याप्त अतिक्रमण पर अब सख्ती दिखाई जा रही है। मंगलवार से नगर पालिका, तहसील व पुलिस की संयुक्त टीम ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया है। पहले दिन जहां अतिक्रमण हटवाया गया वहीं ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि कब्जा न हटा तो जुर्माना वसूलने के साथ केस दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा।
विज्ञापन

शहर में हर तरफ फैले अतिक्रमण से हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार से लेकर हाईवे तक अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ता है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को कई बार उठाया है। इसके बाद अब एसडीएम सदर सुमित यादव, ईओ पवन कुमार व पुलिस विभाग के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली से शुरू हुआ अभियान धनोखर, नेबलेट चौराहा, बेगमगंज होते हुए नाका सतरिख तक चला। इस दौरान जो लोग सड़क पर दुकान व सामान रखे मिले उसे हटवाया गया। अफसरों को अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि खुद ही सुधर जाओ नहीं कड़ी कार्रवाई होगी। ईओ पवन कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। इसके लिए लगातार कई दिनों तक इस अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed