फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachment removed from JCB, protest reprimanded

Barabanki News: जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण, विरोध पर फटकारा

Wed, 05 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from JCB, protest reprimanded
संवाद न्यूज एजेंसी दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत क्षेत्र में फुटपाथ पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत की जेसीबी गरजी। इस दौरान पुलिस चौकी से लेकर टिकैतनगर मार्ग तक सड़क किनारे लगी दुकानें व अतिक्रमण हटवाया गया।नगर पंचायत दरियाबाद में अतिक्रमण के मुद्दे को अमर उजाला ने 30 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। बुधवार को एसडीएम राम आसरे वर्मा, सीओ हर्षित चौहान और ईओ धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुलिस चौकी के सामने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नगर पंचायत के नाले पर पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। दुकानदार राशिद के विरोध करने पर एसडीएम ने जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों ने चीनी मस्जिद, मुख्य चौराहे, सफदरगंज तिराहे व ग्रामीण बैंक सहित कई स्थानों के आसपास अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि फिर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करेंगे तो न सिर्फ जुर्माना देना पड़ेगा बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हर हफ्ते की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed