{"_id":"682cdab9d2624240ce01cb6c","slug":"encroachment-on-footpath-slows-down-the-speed-of-vehicles-barabanki-news-c-315-slko1012-139787-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से थमी वाहनों की रफ्तार
Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमण व अवैध वाहन पार्किंग से लग रहा जाम सभी की परेशानी बढ़ा रहा है। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को आए दिन घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने को लेकर उदासीन बने हैं। जाम मुक्त ट्रैफिक संचालन के लिए संचालित अतिक्रमण रोधी अभियान भी महज रस्म अदायगी साबित हो रहा है।
कस्बा हैदरगढ़ क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर की परिधि में दुकानदारों ने सड़क की पटरी पर टिन शेड, त्रिपाल पटरी लगा कर कब्जा कर रखा है। मुख्य चौराहे पर हनुमान मंदिर, मस्जिद, पानी टंकी गली, सब्जीमंडी गली, रामेश्वरम शिवाला मार्ग, सुबेहा तिराहा से लेकर सार्वजनिक विद्यालय के आगे तक तथा सीओ कार्यालय, पुराने उपनिबंधन कार्यालय से लेकर ब्लाॅक तक कई जगह फुटपाथ पर काबिज अतिक्रमण व वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन घंटों जाम की परेशानी बनी रहती है।
सड़क पर दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की पार्किंग के कारण आधी सड़क पर आवागमन न होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली हैदरगढ़ के पास सड़क पर खड़े सीज वाहनों के कारण भी आवागमन में परेशानी बनी रहती है। सुबेहा तिराहा, मुख्य चौराहा व अवसानेश्वर मोड़ के पास भी महज रस्म अदायगी तक सीमित अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रहती है। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया चौराहे पर यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही जाम का कारण बनने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए भी प्रशासन व नगर पंचायत के साथ मिल कर संयुक्त कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।