{"_id":"5fac32a48ebc3e9bd91ab3e5","slug":"electricity-worker-was-killed-in-love-affair-barabanki-news-lko5498025150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में हुई थी बिजली कर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में हुई थी बिजली कर्मी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बीते 13 दिन पहले हुई बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। वारदात का कारण पुलिस ने प्रेम प्रसंग बताया है। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका व उसके दो साथियों को पकड़ा है। एक आरोपी फरार है। पुलिस घटना को त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते होने की बात कह रही है।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि टिकैतनगर थाना इलाके के ग्राम सभा चिर्रा स्थित तालाब में एक अज्ञात शव बीते 30 अक्तूबर को मिला था। मृतक की शिनाख्त धर्मेन्द्र पुत्र जंगबहादुर निवासी मेंहदीपुर के रूप में हुई थी। वह बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था।
पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से हत्या होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह के देखरेख में कोतवाल आलोक वर्मा ने पुलिस टीम द्वारा मामले में विवेचना प्रारंभ की तो मृतक की कॉल डिटेल व उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह बात प्रकाश में आयी कि धर्मेन्द्र की मौसी की लड़की का प्रेम संबंध गांव के ही शाहिद पुत्र पुत्तन के साथ था। लड़की के घर धर्मेन्द्र का आना जाना था।
विज्ञापन
धर्मेन्द्र लड़की को फोन भी किया करता था और उससे भी उसके संबंध थे, जिससे शाहिद को आपत्ति थी। शाहिद ने कई बार लड़की के फोन में धर्मेन्द्र का नंबर ब्लाक किया था। इसी के चलते आरोपियों ने धर्मेन्द्र को ग्राम खजुरी में आम के बाग में मिलने को बुलाया, जहां लड़की, शाहिद, व उसके दो अन्य साथी नूर मोहम्मद, नक्कू पहले से मौजूद थे।
आरोपियों ने धर्मेन्द्र के गले में बंधी रुमाल से गला दबाने के साथ डंडे से उस पर हमला कर हत्या के बाद शव फेंक दिया था। डंडा जला दिया था। पुलिस टीम ने घटना में शामिल निशा, शाहिद, नक्कू की गिरफ्तारी की। इनकी निशानदेही पर जलाये गये डंडे की राख की बरामदगी की गई। जिसे परीक्षण के लिए भेजा जायेगा। एसपी ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई पर दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।