{"_id":"6691c1dda54d7965e2080054","slug":"electricity-was-disrupted-for-18-hours-in-24-hours-barabanki-news-c-315-1-slko1014-120493-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 24 घंटे में बाधित रही 18 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 24 घंटे में बाधित रही 18 घंटे बिजली
Sat, 13 Jul 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा सबस्टेशन के पलिया फीडर से 24 घंटे में 18 घंटे बिजली बाधित रही। भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली कटौती से करीब 40 गांवों की 60 हजार आबादी परेशान रही। हैदरगढ़ ग्रामींण उपकेंद्र के त्रिवेदीगंज फीडर से जुड़े गावों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
सुबेहा सबस्टेशन के पलिया फीडर से क्षेत्र के 40 गांवों को बिजली मिलती है। पुराने व सबसे लंबे फीडर में बिजली कटौती बीते एक माह से समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार की शाम को पांच बजे गई बिजली देर रात दो बजे वापस आई। वहीं, सुबह पांच बजे फिर से कटौती शुरू हो गई और शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू हुई। आधे घंटा बाद ही फिर से बिजली कट गई। इससे लोग खासा परेशान रहे।
उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारियों का फोन उठता नहीं है और सबस्टेशन पर फोन करने पर कर्मचारी कहते हैं कि बार-बार कटती है तो कहां तक ठीक करें। इसी प्रकार हैदरगढ़ ग्रामीण के त्रिवेदीगंज फीडर से जुड़े गांवों में उपभोक्ता पूरी रात बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लोकल फाॅल्ट होने पर ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराई जाती है।