फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply to 80 villages was disrupted for 11 hours.

Barabanki News: 11 घंटे ठप रही 80 गांवों की बिजली आपूर्ति

Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 80 villages was disrupted for 11 hours.
कोटवाधाम। रामसनेही घाट डिवीजन से आई 33 हजार लाइन के खंभे पर लगा इंसुलेटर पंचर हो जाने से उपकेंद्र को आई मुख्य लाइन ब्रेक डाउन हो गई। जिसके चलते करीब 80 गांवों की डेढ़ लाख की आबादी को बिना बिजली रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील के कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र जिसकी मुख्य सप्लाई 33 हजार की रामसनेही घाट से आती है। इस मुख्य लाइन के खंभों में लगा इंसुलेटर जो शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दरियाबाद के कुशफर गांव के पास पंचर हो गया। जिसके बाद कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र की पूरी बिजली सप्लाई ब्रेक डाउन हो गई। रविवार सुबह तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। बिजली सप्लाई बाधित हो जाने से लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य लाइन में सप्लाई न आने से आपूर्ति से जुड़े दोनों फीडर बंद रहे। इससे कोटवाधाम, अमनियापुर, तासीपुर, आरियामऊ, रानीकटरा, बिबियापुर, गोपालपुर, पत्तीपुर, सरायरज्जन, हराहरी, मरौचा, सनावा, शेषपुर टूटरु, कोठीडीहा समेत 80 गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे बाधित बनी रही। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि इंसुलेटर बदल कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed