फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply disrupted in 50 villages due to fault not being repaired

Barabanki News: फाल्ट दुरुस्त न होने से 50 गांवों में बिजली सप्लाई ठप

Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in 50 villages due to fault not being repaired
बाराबंकी। आंधी-पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों व सप्लाई लाइन को दुरुस्त बनाने का काम सोमवार को भी पूरा नहीं हो पाया। इस कारण 50 से अधिक गांवों में तीसरे दिन भी बिजली सप्लाई ठप रहने से 70 हजार की आबादी को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। मेंथा के खेतों में पानी भरा होने के कारण बिजली विभाग क्षतिग्रस्त हुए 47 खंभों को लगाने का काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को तेज आंधी पानी आने के कारण उखड़े बिजली के खंभे व क्षतिग्रस्त हुए सप्लाई लाइन के तारों को बिजली विभाग अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं बना पाया है। फाल्ट ठीक करने में सबसे ज्यादा परेशानी मेंथा की खेती वाले क्षेत्रों में हो रही है। खेतों में भरे पानी के कारण बिजली के खंभे लगाना मुश्किल हो रहा है। इससे 50 गांवों में तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम चार बजे तक ग्राम बाबापुरवा, अहिरान पुरवा, कुतुलूपुर, मझगंवा शरीफ, इसरौली, टांडा निजाम अली, टेडवा, बारोलिया, बिलौली, ररिया, कल्लूपुर सहित 15 और हैदरगढ़ त्रिवेदीगंज के करीब 35 गांव शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने के कारण पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ रही है। लगातार तीसरे दिन बिजली न आने से बिना पंखे व कूलर के उमस भरी गर्मी में पूरी रात जाग कर बिताना पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल व इनवर्टर चार्ज न हो पाने के कारण उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल का संकट भी गराया
इतना ही नहीं अधिकांश गांवों में तीन दिन से बाधित बिजली सप्लाई के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। मोटर न चल पाने से टंकियों में पानी न आने के कारण लोगों को पानी के लिए भी दूर दराज के इलाकों तक की दौड़ लगाना पड़ रही है।

केबल जलने से सप्लाई बाधित
रविवार शाम सआदतगंज में बस स्टॉप चौराहे पर अचानक बिजली केबल जल गई जिससे सआदतगंज, अनूपगंज में बिजली पूरी रात नहीं रही। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब दस हजार आबादी को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी।अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है कि कई जगह खेत में पानी भरा होने से मरम्मत कार्यों में देरी हो रही है। दिन में तो किसी तरह काम हो रहा है लेकिन रात में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद जल्दी बाधित बिजली सप्लाई को सुचारू बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed