{"_id":"674cc4076386445f4d0bf024","slug":"electricity-going-off-for-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1005-129021-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घंटों गुल रही बिजली
Mon, 02 Dec 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
अमनियापुर गांव के पास टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद
मसौली/कोटवाधाम (बाराबंकी)। उपकेंद्र पर आई खराबी व खंभा टूटने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। अमनियापुर गांव के पास खंभा टूटने से यातायात बाधित रहा।
मसौली क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र में रविवार सुबह करीब आठ बजे चार्जर फुंकने से मसौली, बड़ागांव, बांसा, धरौली ज्योरी, नौबस्ता देहजिया, सादामऊ व शेरपुर समेत ढाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
सूचना पर पहुंचे जेई लालजी ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया। दोपहर तक फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका तो दूसरे उपकेंद्र से चार्जर मंगाया गया। शाम करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई ने बताया कि बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, कोटवाधाम से कोटवासड़क को जाने वाले मार्ग पर अमनियापुर गांव के पास रविवार सुबह बिजली के खंभे से कोई तेज रफ्तार वाहन टकरा गया जिससे चार खंभे टूट गए। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने सड़क पर पड़े खंभे तार को अलग किया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
खंभे व तार टूट जाने से अमनियापुर और सूर्यबलीपूरवा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जेई रामना रायन ने बताया कि नए खंभे मंगा कर लगाए जा रहे है। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।