{"_id":"646fb6a1936f8235b50f0607","slug":"electricity-failure-of-230-villages-due-to-strong-wind-and-rain-barabanki-news-c-13-1-255528-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज हवा व बारिश से 230 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज हवा व बारिश से 230 गांवों की बिजली गुल
Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बारिश होने लगी। इससे करीब 230 गांवों की बिजली अचानक गुल हो गई। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत पूरे दिन चलती रही। बिजली न मिलने से गांवों में आटा चक्की, पालेसर, ट्यूबवेल नहीं चल सके। इस दौरान करीब ढाई लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर जलभराव से भी लोगों को परेशानी हुई।
जिले में सुबह करीब तीन बजे बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसात हुई। इस दौरान रींवा सींवा गांव के पास इंसुलेटर पंचर हो गया तो कई स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए। इससे कस्बा फतेहपुर, बड्डूपुर, मल्लांवा, खिझंना, मीननगर, नांदकुई, शेखपुर मखदूम, वतिया आदि समेत करीब 55 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी छह घंटे बाद भी फाल्ट नहीं ढूंढ सके। पेट्रोलिंग कर करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
सिरौलीगौसपुर इलाके में रात दो बजे से ही बूंदाबांदी के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे बिजली वितरण केंद्र रामनगर के खजुरिहा, शाहगढ़ दरिगापुर, अमरा देवी, भवानीपुर, राजापुर, ददरौली, मधवापुर, गोपीपुर, सफीपुर सहित करीब 16 गांवों की करीब 30 हजार की आबादी बेहाल रह। बारिश के दौरान ही कोटवाधाम उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली गुल होने से कोटवाधाम, अमनियापुर, तासीपुर, मरौचा, बिबियापुर, सनावा, माफी, रानी कटरा, गोपालपुर, पत्तीपुर, रानीपुरवा समेत 58 गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
जैदपुर इलाके के गुलरिहा, मौथरी, हजपुरा मुरलीगंज, बीबीपुर, मचौटी समेत करीब 54 गांवों की बिजली दोपहर तक ठप रही तो बिजली उपकेंद्र मोहना से जुड़े नरौली, शेखना, भगवानपुुर, करौंदी, नेवली, कटरा आदि समेत करीब 25 गांव व उपकेद्र देवीगंज से जुड़े जरौली, धनौली, ओहरपुर, गुलरिहा, गैरिया, सलेमपुर आदि समेत 22 गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर तक बाधित रही। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने बताया कि लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है।
पहले लुढ़का फिर चढ़ गया तापमान
बारिश व तेज हवा से तापमान लुढ़क गया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, धूप निकल आई और फिर उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कोठरी की ढही छत, सामान मलबे में दबा
जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलरिहा निवासी विनोद कुमार कच्ची कोठरी के आगे छप्पर रख कर परिवार समेत रहते हैैं। बृहस्पतिवार भोर में बारिश के दौरान कोठरी की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही नीचे कोई था नहीं, मगर गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर टूट गया।
रात में छह बार गुल हुुई बिजली
शहर के मोहल्ला अभय नगर में बुधवार रात छह बार बिजली गुल हुई। कभी 10 मिनट तो कभी आधा घंटा। इससे करीब 20 हजार लोेगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लखपेड़ाबाग, डिवाइन सिटी, जसवंत नगर, आवास विकास में बिजली की आवाजाही से करीब साठ हजार लोग परेशान रहे।