{"_id":"64bc2dfff035f717f90c19d4","slug":"electricity-failure-in-170-villages-people-upset-barabanki-news-c-315-1-brp1005-927-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 170 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 170 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान
Sun, 23 Jul 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के बाशिंदों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जंफर उड़ने से शहर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं सूरतगंज क्षेत्र में एचटी लाइन का तार टूटने से 80 गांवों की बिजली 13 घंटे गुल रही। वहीं सतरिख क्षेत्र में तार टूटने से करीब 90 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही।
शहर में ओवरी सब स्टेशन के पास जंफर उड़ने से आवास विकास, गोकुलनगर, कोठीडीह, गायत्रीपुरम, रामजानकी नगर की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह करीब पांच बजे ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इससे 50 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। सूरतगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात 11 बजे मरौंचा गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए। इससे मोहम्मदपुर खाला, रायपुर, चंदूरा, टांडा, राममंडई, दोहई, खड़ेहरा, जयसिंहपुर, अमेरा, सुरजनपुर समेत 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने एसडीओ, जेई व लाइनमैन को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
शनिवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 40 हजार आबादी प्रभावित रही। वहीं सतरिख, माेहना, हरख, देवीगंज करौंदी, भगवानपुर, नरौली, शेखनापुरवा समेत 90 गांवाें की बिजली आपूर्ति रात नाै बजे ठप हो गई। करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 45 आबादी परेशान रही। जेई अरविंद कुमार का कहना है कि पड़रा में ट्रांसफार्मर खराबी के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
उधर, हैदरगढ़ क्षेत्र के त्रिवेदीगंज, टेलीफोन, मंझार, बहुता, चौबीसी फीडर में पांच से छह घंटा की कटौती हो रही है। मंझार फीडर शुक्रवार शाम सात बजे गई बिजली सात घंटा बाद रात दो बजे आई और शनिवार सुबह पांच फिर चली गई। इसके बाद पूरे दिन कई बार कटौती होती रही। बीजापुर गांव शुक्रवार दिन में 12 बजे गई बिजली शनिवार एक बजे आई।