फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   electricity

पांच घंटे बिजली को तरसे महमूदपुर के बाशिंदे

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
electricity
जैदपुर (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर फुंकने से पचास हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को पांच घंटे तक बिजली नहीं मिल पाई। जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासकर पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। मोबाइल ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला महमूदपुर में रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार को दिन में अचानक फुंक गया। इससे पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब पचास हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। गर्मी व उमस से परेशान उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

जैदपुर सब स्टेशन के जेई ने मोबाइल 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की। पावर कॉर्पोरेशन के जेई संदीप यादव ने बताया कि महमूदपुर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed