फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   electric train

बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द

Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
electric train
बाराबंकी। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च महीने के बाद बाराबंकी से रामनगरी अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। ऐसा पहली बार होगा। इसके लिए इस रेलवे ट्रैक पर कार्य बहुत तेजी से जारी है। कार्य पूरा होने की समय सीमा मार्च 2022 निर्धारित है। अब वह दिन दूर नहीं जब बाराबंकी से अयोध्या होते हुए वाराणसी, सुल्तानपुर, गोरखपुर की रेल यात्रा भी काफी सुगम होगी।
विज्ञापन

अयोध्या को सड़क व रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में बहुत काम हो रहे हैं। रेलवे भी डीजल इंजन वाली ट्रेनों की जगह इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को लेकर गंभीर है। रामनगरी से जाने वाली रेलवे लाइनों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को लेकर कई साल पहले ही पहल हो गई थी।
विज्ञापन

पहले चरण में अयोध्या कैंट से वाराणसी, सुल्तानपुर, गोरखपुर जाने वाले ट्रैक पर विद्युतीकरण शुरू किया गया था जो दिसंबर 2021 में पूरा हो गया था। रेलवे का अगला लक्ष्य बाराबंकी से अयोध्या कैंट तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन करना है। 2018 में ही अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही बाराबंकी-अयोध्या-अकबरपुर रेल रूट पर दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। कार्य पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन के संचालन के लिए रिहर्सल किया जाएगा। सब कुछ चाक चौबंद मिलने के बाद बाराबंकी रेलवे स्टेशन से केवल अयोध्या तक ही नहीं बल्कि वाराणसी, सुल्तानपुर, गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों से यात्रा की जा सकेगी।

अयोध्या तक चल रहीं केवल 30 फीसदी ट्रेनें
बाराबंकी से अयोध्या तक सामान्य दिनों में 30 से 35 ट्रेनें संचालित होती हैं। कोरोना के कारण केवल एक दर्जन ट्रेनें चल रही हैं। ट्रेनों से सफर करने वाले लोग बसों का सहारा भी ले रहे हैं। रेलवे को इंतजार है हालात सामान्य होने का। क्योंकि अयोध्या जाने वाले यात्रियों से अच्छा राजस्व आता है।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट तक विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। सब ठीक रहा तो जल्द ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन होगा।
-पियूष वर्मा, स्टेशन अधीक्षक, बाराबंकी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed