{"_id":"6266f0738169c43ba77751b3","slug":"electric-theft-barabanki-news-lko627817771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते पकड़े गये 15 उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते पकड़े गये 15 उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में बकाया वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया पर 80 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिये। उधर फतेहपुर के ग्राम पटना में विजिलेंस व पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम ने अपनी कॉर्पोरेशन के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर में बकाया वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया पर 80 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गये। चेकिंग के दौरान 275 उपभोक्ताओं से बिजली बिल के बकाया नौ लाख 25 हजार रुपये जमा कराए गये।
अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में मझगवां फीडर से ग्राम पटना में बिजली सप्लाई जाती है। सुबह एसडीओ सर्वेश कुमार, जेई सद्दाम हुसैन, सुरेंद्र कुमार व विजलेंस टीम के एसआई हरेंद्र कुमार ने ग्राम पटना व रंडवारा में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान 56 घरों के बिजली कनेक्शन की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों के यहां कनेक्शन तो था लेकिन मीटर से तार को हटाकर सीधा जोड़कर बिजली की चोरी कर रहे थे और कुछ कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पाए गये। पावर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली की चोरों करने वालों में हड़कंप मच गया।
एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन द्वारा प्रवर्तन दल के साथ बिजली चोरी को रोकने और लाइन हानियों को कम करने के लिए चेकिंग की गई। इसमें 15 उपभोक्ता चोरी करते पाए गये तथा उनके खिलाफ जिले के एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सघन चेकिंग अभियान अभी और चलेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
सिरौलीगौसपुर। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में बिजली बिल के बकायेदारों का कनेक्शन काटने गई टीम पर हमले का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार की दोपहर पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने जब कनेक्शन काटे थे तो कुछ लोगों ने टीम को धारदार हथियार लेकर दौड़ाया था। पुलिस ने गांव के निवासी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। संवाद