{"_id":"617d9a6e727e204afd0c042d","slug":"electric-shock-barabanki-news-lko602517579","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शनिवार को खेत में लटक रहे हाईटेेंशन तार की चपेट में आकर धान काट रहा एक मजदूर झुलस गया। जिसे पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी पवन वर्मा के खेत में धान काटने के लिए सीतापुर जिले के ग्राम भगली थाना सकरन तहसील बिसवां, निवासी भोलानाथ (26) अपने दो साथियों के साथ मजदूरी करने आया था। गांव के बाहर कई खेतों के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। पवन के खेत में धान कटाई का कार्य हो रहा था।
इस दौरान अचानक एक तार काफी नीचे आ गया। धान काट रहा भोला इस हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास खेतों पर धान काट रहे तमाम किसान व ग्रामीण एकत्र हो गए। भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष नौमीलाल भी साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। (संवाद)