{"_id":"690f91e2afb371fe0c0612a4","slug":"electric-buses-stopped-operating-increasing-problems-barabanki-news-c-315-1-brp1005-151427-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद, बढ़ी परेशानी
Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवा। राजधानी लखनऊ से देवा तक चलने वाली वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पिछले एक सप्ताह से ठप है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नगर विकास विभाग द्वारा लखनऊ से वाया चिनहट मार्ग होते हुए देवा तक कुल 14 इलेक्ट्रॉनिक बसों का नियमित संचालन किया जा रहा था। ये बसें सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी यातायात का एक बेहतर विकल्प थीं। संचालन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी है। देवा आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि बसें बंद होने के कारण उन्हें निजी वाहनों या महंगी टैक्सी सेवाओं पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मांग की है कि इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का संचालन तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके।
(संवाद)