फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election today

ब्लॉक प्रमुख के 11 पदों के लिए वोटिंग आज

Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
election today
बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर शनिवार को 11 ब्लॉकों में वोटिंग होगी। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा प्रशासन ने किया है। ब्लॉकों में जहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं सभी 11 ब्लॉकों को दो जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

जोन की जिम्मेदारी सीडीओ व एडीएम को सौंपी गई है। वहीं एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। हालांकि चार ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों को निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिसमें दो पर भाजपा व दो सीटों पर सपा ने अपना कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों में चार में जहां निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। वहीं 11 ब्लॉकों में भाजपा व सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसको लेकर जहां दोनों राजनीति दलों के संगठन से लेकर वरिष्ठ नेता अपनी पूरी प्रतिष्ठा लगाए हैं। वहीं प्रशासन ने भी शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से नामित किए गए पर्यवेक्षण राकेश कुमार मिश्र विशेष सचिव खाद्य एवं रसद जिले में कैंप कर पूरी नजर रखे हैं। वहीं 11 ब्लॉकों को दो जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। उत्तरी जोन की जिम्मेदारी सीडीओ एकता सिंह व एएसपी उत्तरी अवधेश कुमार को सौंपी गई है। जो मसौली, रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर, निंदूरा व देवा पर नजर रखेंगे।
दक्षिणी जोन की कमान एडीएम संदीप गुप्ता व एएसपी दक्षिण मनोज कुमार पाण्डेय को दी गई है। जो त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़, सिद्धौर, बनीकोडर, दरियाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा संबंधित तहसील के एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए वोटिंग सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। इसके बाद से मतगणना होगी। हालांकि मतगणना परिणाम व प्रमाण-पत्र जिला मुख्यालय पर आरओ जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह जारी करेंगे।
भाजपा उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक से भाजपा उम्मीदवार सपना चौहान द्वारा शुक्रवार को अपना नाम वापस लिए जाने के बाद यहां से सपा उम्मीदवार रेनू वर्मा का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। नाम वापसी के बाद भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार को माला पहनाकर उनका स्वागत किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुईं सपना
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सपना चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप के अनुरोध पर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया और सपा में अपनी आस्था रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद गोप ने कहा कि रेनू वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने से हम सबके नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed