फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   election prepration

नवीन मंडी स्थल पर अधूरी तैयारियों पर बिफरे डीएम

Thu, 17 Feb 2022 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
election prepration
बाराबंकी। नवीन मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बरामदे में बुधवार से ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम, चिन्ह और फोटो की सेटिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान कार्यस्थल पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी को कंट्रोल रूम की स्थापना समय पर न होने और कैंडीडेट सेटिंग के कार्य में लगे कर्मचारी बिना पास के मिलने पर खासा नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई। डीएम के तेवर देख कार्य में तेजी आई।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए नवीन मंडी परिसर के अलग-अलग छह शेड में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनमें जीपीएस लगे वाहनों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा में निर्वाचन गोदाम से ईवीएम लाकर रखा गया है। बुधवार से बैलेट यूनिट में प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा वर्णमाला के अनुसार प्रत्याशियों के नाम, चिन्ह और फोटो को लगाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मंडी पहुुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने 268 बाराबंकी विधानसभा सीट के स्ट्रांग रूम में एक पुलिस कर्मी अंदर ड्यूटी करते पाए जाने पर जहां उसे बाहर रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। वहीं बिना पास लगाए मौजूद मिले कर्मचारियों को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं कार्य स्थल पर कंट्रोल रूम की स्थापना में देरी होने पर उन्होंने एडीएम से पूछा तो उन्होंने एक दिन यहां आकर आवश्यक दिशा निर्देश देते की बात कही। इसके बाद निर्वाचन से जुुड़े सभी कार्य तेजी से होना शुरू हुए। उधर सभी विधानसभा सीटों के स्ट्रांग रूम में प्रेक्षकों ने इस महत्वपूर्ण कार्य पर नजर बनाए रखी। ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम और चिन्ह आदि लगाने का कार्य अभी दो दिन और चलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed