{"_id":"61e86a4ad815a678be03caa9","slug":"election-barabanki-news-lko6142075153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर, मास्क से लेकर पानी तक का देना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर, मास्क से लेकर पानी तक का देना होगा हिसाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए जाने वाले पैसे पर भी निर्वाचन प्रशासन की नजर रहेगी। ऐसा पहली बार होगा कि सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क से लेकर प्लास्टिक के गिलास व पानी तक का हिसाब उम्मीदवारों को देना पड़ेगा। खर्च की सीमा इस बार 40 लाख रुपये निर्धारित है। जिला प्रशासन ने सब चीज के रेट निर्धारित कर दिए हैं।
खानपान की बात करें तो लड्डू 6 रुपये प्रति पीस, समोसा 8 रुपये, चाय 8 रुपये, नॉर्मल लंच पैकेट 50 रुपये, वीआईपी लंच पैकेट 195 रुपये, एक लीटर वाली पानी की बोतल 20 रुपये, कॉफी 20 रुपये, प्लास्टिक गिलास व कॉफी-चाय के गिलास 100 प्रति सैकड़ा व पानी के टैंकर 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। सामान्य टोपी 6900 रुपये प्रति सैकड़ा, टी-शर्ट 11000 रुपये प्रति सैकड़ा, कुर्ता 15700 रुपये प्रति सैकड़ा, गमछा 6100 रुपये प्रति सैकड़ा निर्धारित है।
कपड़े के सामान्य झंडे की कीमत 5700 रुपये प्रति हजार, वीडियो कैसेट 105 रुपये प्रति, ऑडियो कैसेट 95 रुपये प्रति निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जैसे एक फेस मास्क की कीमत 2 रुपये, 100 से 600 मिलीग्राम सैनिटाइजर की कीमत 18 से 60 रुपये, हैंडवॉश 250 एमएल लिक्विड की कीमत 55 रुपये, फेस शील्ड की कीमत 30 रुपये, थर्मल स्कैनर की कीमत 973 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
इस बार अगर प्रत्याशी व उनके समर्थक हवन भी करेंगे तो खर्च का आकलन किया जाएगा। गेंदा के फूल की माला 35 रुपये प्रति, गुलाब की माला 70 रुपये प्रति, गाड़ी सवार हर प्रचारक का खर्च 600 रुपये तय किए गए हैं। यही नहीं दो हॉर्न वाले प्रचार वाहन का खर्च 550 प्रतिदिन, टेंट के रेट 2. 25 वर्ग फीट प्रतिदिन, 5 केवीए का जनरेटर 800 रुपये प्रतिदिन, 10 केवीए जनरेटर का रेट 1300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।
फाइबर कुर्सी 7 रुपये, सनील कुर्सी 15 रुपये, फोल्डिंग टेबल 17 रुपये और प्रति 5 मीटर सोफा की दर 700 रुपये निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नॉन एसी होटल का किराया 900 से 1000 रुपये तो एसी होटल का किराया दो हजार से 2500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। ऑपरेटर सहित प्रोजेक्टर का प्रयोग करने पर 3500 रुपये और डिजिटल टीवी के प्रयोग में भी इतने ही रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जोड़ जाएंगे।
पजेरो के 3850 तो बाइक के 100 रुपये निर्धारित
हर एक वाहन के रेट प्रतिदिन के हिसाब से तय कर दिए गए हैं। मोटरसाइकिल 100 रुपये, ई-रिक्शा व ऑटो 600 रुपये, विक्रम टेम्पो 850 रुपये, टाटा मैजिक 1100, जीप 1200, एसी वाली टैक्सी कार 1350, नॉन एसी टैक्सी कार 1250, मिनी ट्रक 1500, छह टायर वाला ट्रक 1700 रुपये, मिनी बस 1500 और बस 1800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार सफारी, स्कॉर्पियो, इनोवा, टवेरा जैसी गाड़ियों के लिए 1900, पजेरो जैसी लक्जरी गाड़ियों के लिए 3850, ट्रैक्टर-ट्रॉली के 1200, बोलेरो नॉन एसी 1500 व एसी 1600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं।
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले संसाधनों के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। इन्हीं के आधार पर खर्च का हिसाब जोड़ा जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी