फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight-year-old boy dies after being hit by a bike.

Barabanki News: बाइक की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 03 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old boy dies after being hit by a bike.
फतेहपुर। बनार गांव में रविवार शाम बाबा रामनाथ के साथ सड़क किनारे बैठे आठ साल के अभयराज की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं। बनार निवासी किसान प्रमोद कुमार रविवार शाम खेत में खाद डालने गए थे। उनका सबसे छोटा पुत्र अभयराज भी बाबा रामनाथ के साथ खेत में गया था।
विज्ञापन

प्रमोद खेत में खाद डालने में व्यस्त हो गए जबकि अभयराज बाबा के साथ खेत के किनारे से गुजरे गांव के संपर्क मार्ग पर सड़क की पटरी पर बैठ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर अभयराज को लगी। यह देख बाबा व पिता दोनों चीख पड़े। गंभीर रूप से घायल अभयराज को परिजन तत्काल निजी वाहन से लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार भोर मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अभयराज दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और कक्षा एक का छात्र था। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक सवार की तलाश में पुलिस जुटी है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed