फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight new roads will be built with Rs 5.70 crore

Barabanki News: 5.70 करोड़ से बनेंगी आठ नई सड़कें

Tue, 28 Nov 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Eight new roads will be built with Rs 5.70 crore
बाराबंकी। ग्रामीण इलाकों की आठ प्रमुख सड़कों का नव निर्माण होगा। क्योंकि यह सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। इनके निर्माण पर पांच करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए तीन लाख 86 हजार रुपये आवंटित भी कर दिए हैं। कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से कई साल से ऊबड़-खाबड़ मार्गों से गुजर रहे करीब 250 गांवों और कई कस्बों की चार लाख की आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


टिकैतनगर रामसनेहीघाट मार्ग से मरखापुर तक 93.33 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी। इसी तरह सआदतगंज से दरवेशपुर होते हुए गहरेला तक 1.23 करोड़ रुपये से सड़क बनाई जाएगी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से नारायणपुर तक करीब 76 लाख रुपये से सड़क बनेगी तो लखनऊ कुर्सी महमूदाबाद मार्ग से बहरौली तक 61 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


शहर के निकट बंकी ब्लॉक के अलीपुर चेचरुआ से भयारा मार्ग तक भी 72 लाख रुपये से नई सड़क बनेगी। वहीं, देवा ब्लॉक में रसूलपुर किदवई गांव से जियनपुर तक साढ़े 81 लाख रुपये से तो मदनपुर से शेखनापुर तक 64 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी सड़कों के निर्माण पर करीब पांच करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों के बन जाने से करीब चार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत
जिले के ग्रामीण इलाकों में जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
- आरके राम, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed