फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight licenses were cancelled for misuse of licensed weapons

Barabanki News: लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग पर निरस्त हुए आठ लाइसेंस

Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight licenses were cancelled for misuse of licensed weapons
बाराबंकी। लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग संबंधी डीएम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई अब तेजी पकड़ने लगी है। इसके चलते ही बीते तीन साल से लंबित चल रहे शस्त्र दुरुपयोग संबंधी आठ मुकदमों का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इससे लाइसेंसी शस्त्रधारकों में हड़कंप है।
विज्ञापन




हत्या जैसे मामलों में लाइसेंस शस्त्र के दुरुपयोग संबंधी मामलों की सुनवाई बीते दो से तीन सालों से डीएम कोर्ट में लंबित चल रही थी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए इनके निस्तारण के लिए पुलिस की ओर से भेजी गई आख्या का तथ्यात्मक परीक्षण अपने स्तर से कराया। साथ ही अभियोजन पक्ष को भी इन मामलों की प्रभावी पैरवी करने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते ही बीते कुछ माह में आठ शस्त्रों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई कोर्ट द्वारा की गई है।
विज्ञापन


कुर्सी थाने के लोहारपुर गांव के युनुस की दो नाली बंदूक लाइसेंस निरस्त करने का मुकदमा पुलिस ने नवंबर 2023 में दाखिल किया था, जिसे 22 मार्च को रद्द करने का आदेश दिया। इसी गांव के इदरीश की भी दो नाली बंदूक का लाइसेंस 12 जून को रद्द किया। इन दोनों ने गांव के मामूली झगड़े में लाइसेंसी बंदूकों का दुरुपयोग किया था। जैदपुर थाने के इंधोलिया के रहने वाले अमरजीत के रिवाल्वर का लाइसेंस दो जून को रद्द किया गया। इसी तरह रामनगर थाने के गौराचक के हरिओम की बंदूक का लाइसेंस हत्या के एक मामले में शामिल होने के कारण 26 मई को निरस्त किया गया। इसी तरह बीते कुछ माह में अब तक आठ शस्त्रों के लाइसेंस दुरुपयोग के कारण निरस्त किए जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए ऐसे मामलों को ज्यादा दिन टालने के बजाए शीघ्र निस्तारण की कोशिश की जा रही है। पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि जहां कहीं भी किसी के द्वारा शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग की बात सामने आए, उसे नजर अंदाज न किया जाए।
शशांक त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed