फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   effect

दूल्हे ने पहनी मास्क की माला, बरातियों को बांटा सैनिटाइजर

Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
effect
बाराबंकी। कोरोना वायरस से बचाव की कोशिशों ने बहुत से परंपरागत रीति रिवाजों को भी बदल दिया है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी है जिसमें दूल्हे को फूलों की जगह मास्क की माला पहनाई गई। जागरुकता फैलाने के लिए दूल्हे के पिता ने बरातियों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कराया।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर के करोरा गांव के पूर्व प्रधान कांशीराम के बेटे शिव कुमार की बरात दो दिन पहले केसरीपुर मजरे त्रिलोकपुर गई थी। कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जारी निर्देशों का शादी के दौरान दोनों पक्ष ने पालन करने की कोशिश की। बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दूल्हे को फूल की जगह मास्क की माला पहनाई गई। उसके पिता ने बरातियों को भी मास्क व सैनिटाइजर भेंट कर कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया। इससे शिव कुमार की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। लोगों ने शादी के दौरान जागरुकता की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed