{"_id":"68f0c8a9195fd0f2830f2f76","slug":"e-rickshaw-and-pickup-collided-on-highway-in-barabanki-one-person-died-and-seven-injured-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे पर ई-रिक्शा और पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत... सात लोग घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे पर ई-रिक्शा और पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत... सात लोग घायल; अस्पताल में भर्ती
Thu, 16 Oct 2025 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Oct 2025 03:58 PM IST
सार
बाराबंकी में हाईवे पर ई-रिक्शा और पिकअप में भिड़ंत हो गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर ई-रिक्शा और पिकअप में भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां ई-रिक्शा व पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानी बाजार चौराहे के पास हुआ। यहां ई-रिक्शा व पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना क्षेत्र के धौखरिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को ई-रिक्शा का गेट तोड़कर निकाला गया। हादसे से कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। बताया गया कि ई-रिक्शा बाराबंकी से सवारी भरकर रामनगर की ओर जा रहा था। इसी समय रानी बाजार चौराहे पर पिकअप और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में मसौली थाना क्षेत्र के भौंका जवारीपुर गांव निवासी मुन्नी देवी (47), इनका बेटा जितेश (6), रामनगर के कटियारा गांव की शिव देवी (38), हजरतपुर थाना जहांगीराबाद रीना (38) व रामनगर के कुतलूपुर की ममता देवी व मनोहर यादव घायल हुए हैं। हालांकि एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।