फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Due to storm and rain, the supply of 950 villages was disrupted.

Barabanki News: आंधी-बारिश से 950 गांवों की आपूर्ति ठप

Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, the supply of 950 villages was disrupted.
बाराबंकी। तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था का असली चेहरा दिखा दिया। जर्जर लाइनें, पेड़ों की कटाई में लापरवाही और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण 950 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। पांच लाख लोग गर्मी संग पानी की किल्लत से जूझते रहे। पावर कॉर्पाेरेशन घंटों फॉल्ट तलाशता रहा। 50 किमी लंबी लाइन में टूटे 20 से अधिक बिजली के खंभे और तार साबित करते हैं कि तैयारियां सिर्फ कागजों पर ही थीं।
विज्ञापन

शहर में बड़ेल पावर हाउस के पास, बड़ेल चौराहा, जनेस्मा के समीप बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के चलते शहर में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि करीब 20 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। टीमें लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन



दिन में हो गई रात, जल उठी सोलर लाइटें
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने से 135 गांवों में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। करीब सवा लाख लोग प्रभावित हुए। सुबह नौ बजे काले बादलों के बीच रात जैसा माहौल हो गया। गांव में लगी सेंसर युक्त सोलर पैनल लाइटें अपने आप जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 किमी लाइन ध्वस्त, 90 गांव अंधेरे में
त्रिलोकपुर क्षेत्र में 33 केवी की करीब 50 किमी लंबी लाइन में 20 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 90 गांवों की बिजली आठ घंटे तक गुल रही। फतेहपुर क्षेत्र में इंसुलेटर पंचर होने और पेड़ों की डाल गिरने से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ढाई लाख से अधिक लोग शाम तक बिजली का इंतजार करते रहे। वहीं निंदूरा क्षेत्र में मुख्य लाइन केे सात बिजली के खंभे टूट गए। इससे करीब 85 गांवों की विद्युत आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही।



440 गांवों पर असर, 20 पोल टूटे
रामनगर डिवीजन में 11 फीडर पूरी तरह ठप हो गए। करीब 230 गांवों की एक लाख आबादी प्रभावित रही। आंधी में 20 से ज्यादा बिजली खंंभे टूट गए। कोटवाधाम उपकेंद्र की 33 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 60 गांवों की सप्लाई सुबह से शाम तक बाधित रही। रामसनेहीघाट क्षेत्र में दुलाहदेपुर और रामसनेहीघाट पावर हाउस के फीडरों में खराबी आई, जिससे करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं और गिरते पेड़ों के कारण कई जगह बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता राजबाला आंधी-बारिश से कई स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बिजली के तार टूट गए है। लगातार मरम्मत का कार्य चल रहा है। ज्यादातर जगहों पर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने व बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed