फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dry run today, preparations completed in 23 hospitals

23 अस्पतालों में ड्राई रन आज, तैयारियां पूरी

Mon, 11 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dry run today, preparations completed in 23 hospitals
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन लगाए जाने को लेकर जिले के 23 अस्पतालों में सोमवार को ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों में सभी तरह की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। वहीं सीएमओ और एसीएमओ ने कई अस्पतालों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की तारीख घोषित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को देखते हुए सोमवार को जिले के 23 अस्पतालों में ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। जिन अस्पतालों में ड्राई रन का आयोजन होगा, उनमें 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल, सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल, गदिया स्थित मेयो अस्पताल के अलावा बेलहरा और मझगवां पीएचसी पर कोरोना टीका लगाए जाने का रिहर्सल होगा। इसके लिए 388 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए सभी एसीएमओ को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले जिले के छह अस्पतालों में ड्राई रन का सफल आयोजन किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी इसका जायजा लिया था और रिहर्सल की प्रक्रिया पर संतोष जताया था। पहले चरण की सफलता से उत्साहित विभाग दूसरे चरण की सफलता को लेकर आशान्वित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ड्राई रन में ऐसे कर्मियों और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है जो टीकाकरण में पूरी तरह से दक्ष हैं। वहीं ऐसे चिकित्सक भी लगाए गए हैं जो यदि स्थिति बिगड़े तो तत्काल उस पर नियंत्रण पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जिले के किसी भी अस्पताल में ड्राई रन की हकीकत देखने पहुंच सकते हैं। उनके आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है और इस संबंध में संबंधित सीएचसी के अधीक्षकों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले के 23 अस्पतालों में दूसरे चरण का ड्राई रन सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्य में 388 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और इस पर नजर रखने के लिए सभी एसीएमओ को लगाया गया है। हर अस्पताल में चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो टीका लगने के आधा घंटे तक लाभार्थी पर पूरी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed