{"_id":"5d2cc8fb8ebc3e6ce64e39af","slug":"drowning-barabanki-news-lko4709107138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ सिपाही का पुत्र नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ सिपाही का पुत्र नदी में डूबा
विज्ञापन
बाराबंकी। सीआरएफ के एक सिपाही का बेटा रविवार सुबह दोस्तों के साथ रेठ नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया। सोमवार को उसके चाचा ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू हुई।
पुलिस के मुताबिक ग्राम व पोस्ट शतीलखनी जनपद बलिया निवासी पूजन सिंह ने सोमवार को बताया कि उनके भाई कैलाश कुमार सिंह सीआरपीएफ में सिपाही हैं। कैलाश की पत्नी सरिता अपने तीन बच्चों के साथ बाराबंकी शहर की आवास विकास कालोनी में रहती हैं। कैलाश का बेटा प्रियांशु सिंह(15) रविवार सुबह पड़ोस के तुषार, सार्दुल, सौरभ व स्वप्निल के साथ हाईवे के पास रेठ नदी में नहाने के लिए गया था। शाम को सभी बच्चे घर आ गए लेकिन प्रियांशु नहीं पहुंचा। उन बच्चों ने अपने परिवारीजनों को बताया गया कि प्रियांशु नदी में डूब गया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने नदी में गोताखोर उतार कर प्रियांशु की तलाश शुरू कराई है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी का कहना है बच्चे का पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है।
रेलवे ब्रिज पर खड़े होकर ली सेल्फी
प्रियांशु के साथियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नदी में नहाने से पहले रेलवे ब्रिज पर खड़े सेल्फी ली। इसके बाद नदी में उतरे। सेल्फी की फोटो मोबाइल में मिली। उधर परिवारीजन प्रियांशु के अपहरण की भी आशंका जता रहे हैं। प्रियांशु की मां सरिता का कहना है कि रविवार देर रात उनकी भाभी के नंबर पर एक कॉल आई जिसमें प्रियांशु के बारे में पूछा गया। उसके बाद से फोन बंद हो गया। इस आशंका पर भी पुलिस जांच कर रही है।