फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   drowned in the river

नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, तलाश जारी

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
drowned in the river
बाराबंकी। नदी में नहाने गये तीन युवक रविवार को पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ गोताखोरों ने भी नदी में काफी देर तक तलाश की लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने नदी में कई स्थानों पर जाल भी लगवाया लेकिन देर शाम तक नदी में डूबे युवकों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

यह हादसा मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा-रामपुर मथुरा मार्ग पर ग्राम बेहड़ा पुल के नजदीक चैरारी नदी में हुआ। इलाके के ग्राम छेदा निवासी इसराइल (20) पुत्र इब्राहिम, आशीष (22) पुत्र सीताराम और सुरेन्द्र (21) पुत्र सीताराम रविवार दोपहर बाद नदी में नहाने गये थे। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों युवक नदी के पुल के नीचे लगे लोहे के पोल से रस्सी बांधकर नदी में नहा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के चलते तीनों युवक नदी के तेज बहाव में डूब गए। युवकों को डूबता देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और मदद के लिए शोर मचाया। कुछ ही पल में तीनों युवक पानी में लापता हो गए। उन्हें तलाशने के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे गोताखारों ने घटनास्थल के आपस तलाश की लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में कई जगह जाल लगवाकर तलाश कराई लेकिन देर शाम तक युवकों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed