{"_id":"62e82a75662dd156360082ad","slug":"drain-damage-barabanki-news-lko6422477119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता ताक पर, तीन माह में ढह गया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता ताक पर, तीन माह में ढह गया नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के सादुल्लापुर से पहाड़पुर तक करीब छह किलोमीटर की दूरी में सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ है। इसमें सादुल्लापुर गांव के पास जलनिकासी के लिए सड़क किनारे तीन माह पूर्व नाला का निर्माण कराया गया था। घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से यह नाला पूरी तरह से ढह गया है।
पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण के साथ गांव के किनारे इंटरलॉकिंग और जलनिकासी के लिए सादुल्लापुर गांव के पास 300 मीटर नाला बना था। नाला का निर्माण कराते समय ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था कि नाला का निर्माण ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है। फिर भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
परिणाम यह रहा कि तीन माह पूर्व सड़क किनारे लगाई गई इंटरलॉकिंग धंस गई और नाला पूरी तरह से ढह गया है। गांव के सुनील, अरुण, अखिलेश का कहना है कि इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की गई थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। आज हालात सबके सामने हैं। एसडीएम सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद