{"_id":"689cdc0cc644dea0c70ac474","slug":"drain-and-interlocking-work-stuck-for-two-years-barabanki-news-c-315-slko1012-145687-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो साल से अटका नाली व इंटरलॉकिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो साल से अटका नाली व इंटरलॉकिंग का काम
Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पोखरा (बाराबंकी)। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के मर्दापुर मजरे पोखरा गांव में नाली व इंटरलाकिंग का काम दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे बारिश में जल जमाव होने के साथ ही आवागमन में भी परेशानी होने लगी है।
क्षेत्रीय निवासी हरिओम कश्यप ने बताया कि माह मई 2023 में उनके घर के पास इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का काम ग्राम पंचायत द्वारा शुरू कराया गया था। लेकिन बिना कोई कारण बताए इसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे बारिश में गंदे पाने की जल जमाव होने से पनप रहे मच्छरों से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया बीडीओ से बात कर जल्दी इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। (संवाद)