फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dr. Ambedkar remembered in city

बाबा साहब के संघर्षों को किया याद

Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar remembered in city
आंबेडकर जयंती मनाई - फोटो : Amarujala

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हुए आयोजनों में बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज को नई दिशा देने की बात कही गई। 

विज्ञापन



भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भारती के नेतृत्व में नगर के श्रावस्तीनगर लखपेड़ाबाग में स्थित बुद्ध पार्क में त्रिशरण एवं पंचशील पाठ के बाद विशाल धम्म यात्रा निकली। बुद्धम् शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि के उद्घोष और जय भीम के नारों के साथ धम्म यात्रा निकली। यह विकास भवन के निकट संतलाल के आवास पर सभा में परिवर्तित हो गई। सतरिख नाका स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंचशील पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया।
विज्ञापन


आंबेडकर दल कैंप कार्यालय में बाबा साहब के संघर्षों को याद किया गया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। सिरौलीगौसपुर में एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार गौरव सिंह ने बाबा साहब के जीवन दर्शन से शिक्षा लेने की बात कही। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में  प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी रामसागर रावत, आनंद प्रकाश गौतम, बसपा के जिलाध्यक्ष केके रावत, विजय कुमार गौतम व पूर्व जनपद न्यायाधीश रामकिशोर, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, तनुज पुनिया, भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष बरातीलाल बौद्ध,  रामऔतार, अमरेश कुमार, कांग्रेसी नेता रामू यादव, कन्हैयालाल, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed