फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Double decker bus collides with truck on expressway, three passengers serious

Barabanki News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, तीन यात्री गंभीर

Sat, 14 Dec 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus collides with truck on expressway, three passengers serious
थाना रामचंद्र मिशन में पिता के साथ बैठे अंजलि और कृष्णा। संवाद
भावलखेड़ा। पापा ने कह दिया कि मां के पास चले जाओ, जब मां के पास आए तो उन्होंने रखने से साफ मना कर दिया। दोनों के झगड़े में हम पिस रहे हैं। हमारी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस के पास शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पहुंचीं 16 वर्षीय अंजलि और 14 वर्ष के कृष्णा ने अपनी आपबीती सुनाई तो हर कोई स्तब्ध रह गया। पुलिस ने बच्चों को समझाकर पिता को हिदायत देने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया। 12वीं की छात्रा अंजलि तथा उसका छोटा भाई कृष्णा कक्षा 10 का छात्र है। दोनों थाने की महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला कांस्टेबल भुवनेश शर्मा के पास पहुंचे। बताया कि उनके पिता राम भजन चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला बाबूजई में रहते हैं। मां ज्योति थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में बुआ के घर रहती हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में पिता ने मां के पास जाने के लिए कह दिया, जब मां के पास वे पहुंचे तो उन्होंने भी रखने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षु महिला एसआई काजल को मामले की जांच सौंपी। इस दौरान बच्चे ठंड में तीन घंटे तक थाने में बैठे रहे।पुलिस ने पिता से बात कर शाम 6:30 बजे उसे थाना बुलवाया। दोनों को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता रामभजन को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा बच्चों को घर से न भगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थाने में जहर खाकर पहुंच चुका है रामभजन
भावलखेड़ा। रामभजन राठौर और उसकी पत्नी ज्योति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। ज्योति ने पति के धमकाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने रामभजन को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह 23 नवंबर को समाधान दिवस में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंच गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed