फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dm-sp meeting

मतदान में बनेंगे नम्बर वन, गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए

Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
dm-sp meeting
बाराबंकी। अधिसूचना जारी होने के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर अलर्ट हुए निर्वाचन प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के साथ ही मतदान प्रतिशत में जिले को नंबर वन बनने की प्राथमिकता रखी गई है।
विज्ञापन

जबकि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा। 15 जनवरी तक चुनाव प्रचार पर रोक लगने के कारण वर्चुअल चुनाव प्रचार व सोशल मीडिया प्लेटफार्म की भी लगातार निगरानी होगी और आपत्तिजनक पोस्ट पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरियाबाद में एक बूथ बढ़ाया जाएगा। जिले में चुनावों को लेकर बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी सोमवार को कलक्ट्रेट के लोकसभागार में डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 22 लाख 95 हजार 987 मतदाता शामिल हैं। 1707 मतदान केंद्र व 2829 बूथ हैं। आयोग के अनुसार, एक बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। लेकिन दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 425 पर 1265 मतदाता हैं। इसलिए एक बूथ बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि अब नाम हटेंगे नहीं मगर 29 जनवरी तक नाम बढ़ाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए फॉर्म-8 भरकर देना होगा। डीएम ने कहा कि हमारा जोर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर होगा। मतदान के मामले में जिले को नंबर वन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें इसके लिए पुलिस प्रशासन उसके साथ है।
एसपी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। पुराने अपराधियों की निगरानी की जा रही है। करीब 200 शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। जिले में 15,842 शस्त्र हैं जिनमें अब तक 10,633 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। 14 किलो मार्फीन बरामद हो चुकी है। 180 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।
32,946 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। अवैध शस्त्र को लेकर 91 मुकदमे दर्ज हुए हैं जिनमें 97 तमंचे व 127 कारतूस बरामद हुए हैं। अवैध शराब के मामले में 419 केस दर्ज हुए हैं और सात हजार लीटर शराब बरामद हुई है। 431 लोग जेल भेजे गए हैं। एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष कराने के लिए गड़बड़ी फैलाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा।
सदर तहसील में होगा नामांकन, जा सकेंगे दो लोग
विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन स्थल सदर यानी नवाबगंज तहसील को बनाया गया है। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार देवा के कक्ष संख्या 11, रामनगर के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी न्यायिक के कक्ष संख्या 7, बाराबंकी के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी के कक्ष संख्या 2, जैदपुर के लिए न्यायालय तहसीलदार नवाबगंज के कक्ष संख्या 18, दरियाबाद के लिए न्यायालय तहसीलदार न्यायिक के कक्ष संख्या 8 व हैदरगढ़ के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार सफेदाबाद के कक्ष संख्या 10 को नामांकन व चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए चयनित किया गया है।
नामांकन के समय दो लोग ही कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। बता दें कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए 1 से 8 फरवरी तक नामांकन होगा। 9 को नामांकन पत्रों की जांच व 11 फरवरी को नाम वापसी का दिन होगा।
58619 बुजुर्ग व दिव्यागों को घर बैठे मतदान की सुविधा
जिले में 80 साल से अधिक उम्र वाले 39675 मतदाता चिह्नित किए जा चुके हैं जबकि पूरे जिले में 18935 दिव्यांग हैं। इनके साथ ही कोरोना पीड़ितों को भी घर बैठे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जाएगी।
पोस्टल बैलेट टीमों द्वारा 27 फरवरी से पहले कलेक्ट कर लिया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर फॉर्म 12 डी लेकर जाएंगे। जो लोग पोस्टल बैलेट से मतदान करने को लेकर रजामंदी देंगे, उनको मतदान से पहले ही घर पर पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा।
मेजर एके सिंह, अमृता व नागेश बने चुनाव आईकॉन
विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसके लिए आर्मी के रिटायर्ड मेजर समेत तीन लोगों को मतदाता जागरूकता का आईकॉन बनाया गया है। ये लोग मतदाताओं को जागरूक करेंगे। लोकसभागार में सोमवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने तीनों का परिचय कराया।
आर्मी के रिटायर्ड मेजर एके सिंह को आईकॉन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे फौज में एक-एक सिपाही का महत्व होता है वैसे ही लोकतंत्र के उत्सव में एक-एक मतदाता का मतदान करना जरूरी है। इसी प्रकार महिला आईकॉन त्रिछत्र छाया सेवा न्यास की संचालिका शहर के श्रीनगर मोहल्ला निवासी अमृता शर्मा को बनाया गया है। इन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है।

इसी प्रकार कोठी के कोटवा गांव निवासी नागेश पटेल को दिव्यांगों के लिए आईकॉन बनाया गया है। स्वयं भी दिव्यांग होने के साथ ही नागेश को दिव्यांगों के लिए काम करने को लेकर कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। तीनों आईकॉन का परिचय देने के साथ ही डीएम व एसपी ने इनके साथ मतदाता जागरूकता को लेकर लोगो जारी किया। जिसकी थीम है- वृद्ध, युवा, महिला दिव्यांग, चलो करें हम सब मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed