{"_id":"6776da41331545a2d6086360","slug":"dm-posing-as-guruji-asked-questions-and-patted-the-back-barabanki-news-c-315-1-slko1012-130919-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गुरुजी बन डीएम ने पूछे सवाल, थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गुरुजी बन डीएम ने पूछे सवाल, थपथपाई पीठ
Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हाईस्कूल रसूलपुर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने छात्रों से कई सवाल पूछे। छात्रों ने भी पूरी बेबाकी से इनके जवाब दिए। डीएम ने छात्रों से पूछा कंप्यूटर चलाना आता है तो कई बच्चों ने बताया कंप्यूटर चलाने के साथ टाइप करके भी दिखाया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम ने पीठ थपथपा कर उन्हें शाबाशी भी दी।
डीएम ने विद्यालय में पठन पाठन के कार्य की गुणवत्ता के साथ मूलभूत सुविधाओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय में बनाए जा रहे कक्ष का निरीक्षण करने पर इसकी गुणवत्ता घटिया मिलने पर नाराज जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश भी मौजूद डीआईओएस को दिया।
अलग शेड बनाकर रखे जाएं सांड
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और बीडीओ बंकी के साथ मोहिउद्दीनपुर में संचालित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर गाय और सांड एक साथ रखे जाने पर नाराजगी जताते हुए सीवीओ को सांडों को अलग शेड में रखे जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मवेशियों को ठंड से बचाने के पूरे इंतजाम किए जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान डीएम ने यहां पर उपलब्ध चारे पानी आदि की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली ओर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मसौली के ग्राम मुबारकपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम ने उपस्थित अधिशासी अभियंता जलनिगम, कार्यदाई संस्था प्रभारी, उपस्थित प्रधान एवं ग्राम वासियों से बातचीत भी की। वहीं सुरसंडा में पानी टंकी के निर्माण की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदारों को कार्य में सुधार की चेतावनी दी।