{"_id":"5f46a3458ebc3e3cea202b79","slug":"dm-appeals-barabanki-news-lko5370142174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की अपील, न निकालें जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की अपील, न निकालें जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/ देवा (बाराबंकी)। मुहर्रम व गणेश विसर्जन को लेकर डीएम आदर्श सिंह व एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को फतेहपुर व देवा कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सभी लोगों से अपील की गई कि वह किसी प्रकार का जुलूस, जनसभाएं व सार्वजनिक रूप से कोई आयोजन न करें। इन पर प्रतिबंध है।
बुधवार को कोतवाली फतेहपुर परिसर से डीएम आदर्श सिंह व एसपी अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ब्लाक तिराहा, सट्टी बाजार, बेलहरा चौराहा, मुंशीगंज, मस्तान रोड होते हुए बस स्टॉप पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते जो गाइडलाइन जारी हुई है उसके तहत किसी भी प्रकार का जुलूस, सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम व सभाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जनपद में धारा 144 लागू है, इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम पंकज सिंह, सीओ योगेश कुमार, ईओ आदित्य प्रकाश समेत कस्बे के सभासद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सम्भ्रांत नागरिक मौजूद थे। देवा कोतवाली के बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडे, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव आदि अधिकारियों ने कस्बे के संभ्रांत लोगों के साथ मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
इस बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में 30 सितंबर तक कोई भी राजनीतिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक तौर पर नहीं किया जा सकता है। इसलिए लोग अपने घरों में ही पूजा व इबादत करें। कोई भी जुलूस नहीं निकालेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में आवश्यक है।