{"_id":"67b4c8a5875c09d6480e7ab6","slug":"diversion-is-hurting-us-we-have-to-pay-increased-fares-barabanki-news-c-315-1-brp1005-133623-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डायवर्जन से लग रही चपत, चुकाना पड़ रहा बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डायवर्जन से लग रही चपत, चुकाना पड़ रहा बढ़ा किराया
Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर लगभग तीन सप्ताह से चल रहे रूट डायवर्जन का खामियाजा रोडवेज बस के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बाराबंकी से अयोध्या जाने में अधिक समय लगने के साथ ही 49 रुपये का बढ़ा हुआ अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ रहा है। कैसरबाग स्टेशन से संचालित बसें आमतौर पर बाराबंकी होकर अयोध्या तक जाती हैं। इस दौरान किराये के रूप में 180 रुपये लगते हैं लेकिन डायवर्जन के कारण अब बसों को बाराबंकी से गोंडा होते हुए अयोध्या भेजा जा रहा है। इस कारण यात्रियों की किराया राशि को भी 180 से बढ़ाकर 229 रुपये कर दिया गया है।
बाराबंकी से अयोध्या तक के पूरे सफर में 45 मिनट से अधिक का अतिरिक्त समय भी लग रहा है। यही हाल अन्य जिलों के यात्रियों का भी है। डायवर्जन का सीधा असर लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। (संवाद)
टिकटिंग सिस्टम पर भी असर
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि अगर डायवर्जन की सूचना पहले से मिल जाती है तो टिकटिंग मशीन को अपडेट कर दिया जाता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि टिकट बनने के बाद डायवर्जन लागू हो जाता है जिससे यात्रियों को पुराने टिकट पर ही यात्रा करानी पड़ती है।