फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District boundaries will be sealed before voting

Barabanki News: मतदान से पहले सील होंगी जिले की सीमाएं

Thu, 06 Apr 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
District boundaries will be sealed before voting
बाराबंकी। निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा अब तक की गईं निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद बनने वाले बैरियर और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती को लेकर व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान व मतगणना से पहले शराबबंदी कराई जाए। साथ ही मतदान से पहले जनपद की सीमाएं सील कर दीं जाएं। उन्होंने स्ट्रांग रूम व मतपत्रों की व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर होर्डिंग-बैनर आदि हटाने की तैयारी, उड़न दस्ते गठित करने व कंट्रोल रूम बनाने को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर एनआईसी में डीएम अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed