फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dissatisfaction expressed on finding flaws, operator fined

Barabanki News: खामियां मिलने पर जताई नाराजगी, परिचालक पर जुर्माना

Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed on finding flaws, operator fined
बाराबंकी। यात्री सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए एआरएम जमीला खातून ने असेनी के पास शुक्रवार को बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की फिटनेस परखने के लिए इंडीकेटर, शीशे, वायरिंग, फायर सिलिंडर आदि की जांच की। जांच में बसों के अंदर गंदगी मिली और एक बस में फायर सिलिंडर सीट के नीचे रखा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए एआरएम ने चालक व परिचालक को उजागर खामियां प्राथमिकता पर दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान बस में एक यात्री बिना टिकट यात्रा करता भी मिला। इस पर जब परिचालक से पूछा गया तो वह इसे लेकर कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर परिचालक के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। बस जब देवा रोड स्थित बस स्टेशन पहुंची तो वहां परिसर में पानी भरा होने के साथ ही गंदगी फैली मिली। इसे देखकर नाराज एआरएम ने परिसर में हुए जलभराव को दूर कराने के साथ साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा। बताया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है। यात्रियाें की सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed