फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dispose of the election strategy

प्रधानी का चुनाव निपटाने को बनाई रणनीति

Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी द्वारा आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में इसी पर ज्यादा जोर दिया गया। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही पुलिसिंग बेहतर करने का आदेश एसपी ने अपने मातहतों को दिए हैं। एसपी ने थानेदारों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की बात कही। जिले व शहर में बढ़ रही चोरी व अन्य अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ही बेहतर पुलिसिंग करने के निर्देश एसपी ने मातहतों को दिए हैं।
विज्ञापन



पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अब्दुल हमीद ने कहा कि प्रधानी के चुनाव में तरह-तरह के विवाद सामने आ सकते हैं। ऐसे में सभी थानाध्यक्ष इसके लिए ठोस कदम उठाएं। कप्तान ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोगों पर पहले से ही शिकंजा कस दिया जाए, जिससे कहीं कोई विवाद न हो।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर एसपी ने जोर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दें, साथ ही क्षेत्र में प्रभावी ढंग से वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग करें। कप्तान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं जिसे रोकने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ की जाए। कप्तान ने जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने लूट प्रभावित क्षेत्र वाले थानेदारों को चेतावनी दी व कहा कि जिन लूट व चोरी की घटनाओं का वर्क आउट नहीं हुआ है उनके खुलासे के साथ ही बेहतर पुलिसिंग की जाए। कहा कि सभी थानेदार व कोतवाल अपने-अपने थानों पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करवाएं। बैठक में थानों से आए सिपाही व दरोगाओं से एसपी ने उनकी समस्याएं सुन उनका निस्तारण करवाने की बात कही। इस मौके पर एएसपी शफीक अहमद, गुलाब यादव, राजकुमार तिवारी समेत सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed