फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Did not find the clue of the killers

नहीं लगा हत्यारों का सुराग

Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Did not find the clue of the killers
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) । 12 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। दूसरी तरफं मृतक के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का मामला दर्ज मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में बुधवार की सुबह दिव्यांशु(12) पुत्र अरविंद वर्मा निवासी मिर्जापुर गढ़ी थाना कोठी का शव बरगद के पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों तक पहुंचना तो दूर मौत का कारण तक पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोग मृतक बच्चे की जीभ व निजी पार्ट से खून आने का दावा कर बलि देने की आशंका भी जता रहे हैं जबकि पुलिस मृतक के पैतृक गांव में पुरानी रंजिश से जोड़ कर पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण पता नहीं चलने पर विसरा सुरक्षित कर लैब जांच को भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की धारा में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना से जुड़े हर तथ्य व पहलू को ध्यान में रखकर गठित पुलिस टीमें मामले का खुलासा करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed