{"_id":"58138fc94f1c1ba55abc1ae3","slug":"dhanteras-brighten-market-turnover-of-30-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर चमका बाजार, 30 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर चमका बाजार, 30 करोड़ का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर चमका बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के अवसर पर बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की भी चांदी रही। बाजार में उमड़ी भीड़ व खरीदारी ने धनतेरस पर्व को यादगार बना दिया। किसी ने दो पहिया वाहन खरीदे तो किसी ने कार। ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ रही।
एक अनुमान के मुताबिक 21 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। अनुमानत: 6 करोड़ रुपये के आभूषण, सोने चांदी के सिक्के आदि, 2 करोड़ रुपये के बर्तन, 10 करोड़ रुपये के वाहन, 10 लाख रुपये के मोबाइल फोन, ढाई करोड़ रुपये के होम एपलाइंसेज आदि की खरीदारी की गई।
निचले व मध्यमवर्गीय लोगों की भीड़ बर्तन आदि की दुकानों पर रही। युवाओं ने घर को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरों व फैंसी कपड़ों की खरीदारी की। शुक्रवार को बाजार में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। यह हालात तब है जब जिले के करीब 30 फीसदी उपभोक्ताओं ने लखनऊ की बाजार की ओर रुख किया।
विज्ञापन
महंगाई के बावजूद देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा और करीब 21 करोड़ का कारोबार हुआ।
रंग-बिरंगी झालरों से सजकर जगमगाते बाजार में चमकते व्यापारियों के चेहरे और हर घर में दीपोत्सव पर्व की खुशियों की धूूम दिखी। शुक्रवार को शहर की बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते वाहनों का आवागमन ठप सा रहा।
हर तिराहे चौराहाें पर पुरुष, महिलाओं, बच्चोें व युवाओं के सैलाब सेे बाजार गुलजार रहा। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है जिसके चलते ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ रही। रोशनी के त्योहार में जीआईसी मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। धनतेरस पर बाजार में लक्ष्मी गणेश, लाई, खील, बर्तन, अगरबत्ती, मोमबत्ती, मिठाई आदि की दुकानों पर भीड़ रही।
रात में रोशनी से जगमगाते बाजार मेें भीड़ इस कदर बढ़ गई कि पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर, रामनगर समेत शहर में लोगोें ने धनतेरस पर खूब खरीदारी की। शुक्रवार को शुभ खरीदारी के लिए धनतेरस पर जगमगाते व सजे बाजार में लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे।
पटाखों से सजा जीआईसी मैदान
जीआईसी मैदान में सजे पटाखाें में देशी पटाखों की भरमार है। देशी ब्रांडों में मुर्गा, जय गणेश चटाई, उजाला, सोनी, चटाई बम, राकेट समेत रोशनी वाले पटाखे आदि बाजार में खूब बिक रहे हैं। चाइनीज पटाखों की डिमांड कम ही रही। शाम होते ही बड़ों के साथ आए बच्चों व युवकों से पटाखा बाजार गुलजार हो गया।
जीआईसी में सजा पटाखों का बाजार
बाराबंकी। जीआईसी मैदान में व्यापारियों द्वारा लगाए गए पटाखा बाजार का शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शुभारंभ किया। यहां पर 44 व्यापारियों ने पटाखा की दुकानें लगाई है। दोपहर बाद से यहां पटाखा खरीदने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
इस मौके पर ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि दिवाली का त्योहार लोग पटाखा छुड़ाकर मनाने में ज्यादा खुशी महसूस करते हैं अब तो यह एक परंपरा बन चुकी है। लोगों से अपील की जाती है कि वह पटाखा छुड़ाए लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें इससे किसी को नुकसान न पहुंचने पाए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद को भी सुरक्षित कर पटाखा छुड़ाना चाहिए।
बाजार के संयोजक और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता उर्फ बब्बी ने बताया कि जीआईसी का मैदान पटाखा बाजार के लिए सुरिक्षत एवं उपयुक्त स्थान है। इस बार यहां पर 44 व्यापारियों ने पटाखा की दुकानें लगाई हैं। इस मौके पर सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, विधायक रामगोपाल रावत, सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।