फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees were filled with devotion late in the evening

Barabanki News: देर शाम भक्तिभाव से सराबोर हुए श्रद्धालु

Thu, 12 Mar 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees were filled with devotion late in the evening
बाराबंकी। शहर के श्रद्धालुओं ने बुधवार देर शाम श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा का उत्सव भक्ति भाव से मनाया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास अभिनव जी महाराज ने भक्तों को कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की अद्भुत कथा सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की संपूर्ण कथा का वर्णन किया और श्रद्धालुओं को उनके दिव्य जीवन से जोड़ते हुए बताया कि कैसे बचपन में ही कृष्ण ने अद्भुत लीलाएं कीं। विशेषकर वृंदावन में भगवान कृष्ण द्वारा की गई लीलाओं का चित्रण सुनकर हर भक्त भाव विभोर हो उठा। कथा के समापन में गोवर्धन पूजा का महत्व उजागर किया गया। महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सात दिनों तक मथुरा, गोकुल और वृंदावन के लोगों को घनघोर बारिश से बचाया था। इस कथा को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नतमस्तक हो गए। इस मौके पर मोहित शर्मा, गणेश जायसवाल, विष्णु तिवारी, निधि तिवारी, यशी आदि मौजूद रहे। वहीं लक्ष्मणपुरी काॅलोनी स्थित लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में वृंदावन से आए प्रचावक राधा रमण ने भागवत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से हृदय में भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति जाग्रत होती है। यह कथा हमें आत्म-बोध कराती है, जिससे हम जान पाते हैं कि हम शरीर नहीं, शाश्वत आत्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed