{"_id":"6047cb088ebc3ec79c6ae943","slug":"development-barabanki-news-lko56876175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से सिद्वौर क्षेत्र की पांच सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से सिद्वौर क्षेत्र की पांच सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी (बाराबंकी)। सिद्धौर क्षेत्र में पांच सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी। इसके लिए शासन ने पांच करोड़ छह लाख रुपये की राशि अवमुक्त की है। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।
सिद्धौर ब्लॉक की जिन बदहाल पांच सड़कों का निर्माण कराया जाना है। उनमें जैदपुर से सिद्घौर देवीगंज मार्ग की लंबाई 15 किलोमीटर के कार्य पर पौने दो करोड़, आठ किलोमीटर लंबी कोठी से अवसानेश्वर मार्ग पर पौने तीन करोड़, सिद्घौर से मोहम्मदपुर मार्ग पर छह किलोमीटर तक चौड़ीकरण के लिए 20 लाख तथा इसके अलावा पश्चिम बेलांव, पैगंबरपुर व जरगांवा मार्ग की मरम्मत 36 लाख रुपये से कराई जाएगी।
इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एके द्विवेदी ने बताया कि जर्जर सड़कों से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती थीं। इसको देखते हुए शासन से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। जिस पर शासन से सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए बजट मिल गया है। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।