फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva tops in making vermi compost, production of 15 thousand kg

Barabanki News: वर्मी कंपोस्ट बनाने में देवा अव्वल, 15 हजार किग्रा का उत्पादन

Wed, 17 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Deva tops in making vermi compost, production of 15 thousand kg
देवा (बाराबंकी)। गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट (जैविक खाद) बनाने के मामले में देवा ब्लॉक ने जिले के 14 अन्य ब्लॉकों को पछाड़ दिया है। देवा ब्लॉक 15 हजार किग्रा वर्मी कंपोस्ट खाद का रिकार्ड उत्पादन करने वाला पहला ब्लॉक बन गया है। वर्तमान में यहां की तीन गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब परिजात के नाम से इनकी ब्रांडिंग व पैकेजिंग कर बिक्री की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विकासखंड देवा में कुल आठ गोशालाएं संचालित हैं, जिनमें से ग्राम सभा खेवली, उमरपुर व बबुरी गांव की गोशाला में लगाए गए वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के प्लांट में इस समय 15000 किग्रा जैविक खाद तैयार हो चुकी है। वहीं ग्राम सभा शाहपुर, रसूलपुर किदवई, मऊ जानीपुर व भटेहटा की गोशाला में भी वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार होने की अंतिम प्रक्रिया में है, जबकि ग्राम सभा मेहरौड़ में जल भराव के चलते यह प्रक्रिया भी लंबित है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस वर्मी कंपोस्ट खाद का नाम पारिजात प्रस्तावित किया है। इसके तहत देवा ब्लॉक से लेकर जिले की गोशालाओं में तैयार होने वाली वर्मी कंपोस्ट को पारिजात नाम से ब्रांडिंग कर समूह की महिलाओं के माध्यम से बेचा जाएगा, ताकि महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी हो सके। जैविक खाद को 5 किग्रा व 20 किग्रा के पैकेट में पैक किया जाएगा। इसकी कीमत 15 रुपये प्रति किग्रा निर्धारित की गई है। देवा की बीडीओ डॉ नेहा शर्मा ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने व भूमि संरक्षण पर जोर दिए जाने के उद्देश्य से ब्लॉक क्षेत्र में वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों की रोकथाम के साथ मृदा की उर्वरा शक्ति भी कायम बनी रहेगी।
विज्ञापन

गोशालाओं में ऑस्ट्रेलिया के आईसीनिया फैटीडा नामक प्रजाति के केंचुओं के माध्यम से यह जैविक खाद बनाई जा रही है। जयपुर से यह विशेष प्रजाति के केंचुए मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed